Tuesday, January 15, 2013

मेरा भारत महान

जब ज़ीरो दिया मेरे भारत ने दुनिया को तब गिनती आयी 
तारों की भाषा भारत ने दुनिया को पहले सिखलायी

कई वर्ष पहले एक फिल्म देखी... नमस्ते लंदन
जिसमें अक्षय कुमार एक अंग्रेज को भारत की महिमा बताता है 
और अंत में बोलता है कि इन्हें "पूरब और पश्चिम" की डीवीडी लाकर दे देना..
बहुत दिन से इस फिल्म को खोज रही थी... आज देख रही हूँ... अतुलनीय फिल्म.. आप भी देखें

पूरब और पश्चिम फिल्म का सम्पूर्ण गीत आपके लिये......

जब ज़ीरो दिया मेरे भारत ने
भारत ने मेरे भारत ने दुनिया को तब गिनती आयी
तारों की भाषा भारत ने दुनिया को पहले सिखलायी

देता ना दशमलव भारत तो यूँ चाँद पे जाना मुश्किल था
धरती और चाँद की दूरी का अंदाज़ लगाना मुश्किल था

सभ्यता जहाँ पहले आयी पहले जनमी है जहाँ पे कला
अपना भारत जो भारत है जिसके पीछे संसार चला
संसार चला और आगे बढ़ा ज्यूँ आगे बढ़ा, बढ़ता ही गया
भगवान करे ये और बढ़े बढ़ता ही रहे और फूले-फले

है प्रीत जहाँ की रीत सदा मैं गीत वहाँ के गाता हूँ
भारत का रहने वाला हूँ भारत की बात सुनाता हूँ

काले-गोरे का भेद नहीं हर दिल से हमारा नाता है
कुछ और न आता हो हमको हमें प्यार निभाना आता है
जिसे मान चुकी सारी दुनिया मैं बात वोही दोहराता हूँ
भारत का रहने वाला हूँ भारत की बात सुनाता हूँ

जीते हो किसीने देश तो क्या हमने तो दिलों को जीता है
जहाँ राम अभी तक है नर में नारी में अभी तक सीता है
इतने पावन हैं लोग जहाँ मैं नित-नित शीश झुकाता हूँ
भारत का रहने वाला हूँ भारत की बात सुनाता हूँ

इतनी ममता नदियों को भी जहाँ माता कहके बुलाते है
इतना आदर इन्सान तो क्या पत्थर भी पूजे जातें है
इस धरती पे मैंने जनम लिया ये सोच के मैं इतराता हूँ
भारत का रहने वाला हूँ भारत की बात सुनाता हूँ

2 comments:

  1. its Nyc... thoda thoda samajh me nahi aaya :D

    ReplyDelete
  2. Kya Samjh nhi aaya aapko?.. :)
    its about our incredible India..

    ReplyDelete