Showing posts with label Real Fact. Show all posts
Showing posts with label Real Fact. Show all posts

Monday, February 4, 2013

My Thought

मैं ने बहुत सारी पुस्तकों में “सत्य ” के ऊपर कहे हुए जितने भी कथन, मुहावरे, श्लोक आदि पढ़े हैं वो मुझे पूरी तरह सही नहीं लगे…..और मैं ने उन्हें अपने ढंग से परीक्षित करके .कुछ सुधार किया है….


1 –कथन – “सदा सत्य बोलो ”
सही रूप- “यदा कदा सदा सत्य बोलो “

2 –कथन – “सत्यमेव जयते ” अर्थात सत्य की सदा विजय होती है.
सही रूप- “जिसकी विजय हो जाये समझो वही सत्य है “

3 -कथन – “सत्यम ब्रूयात प्रियं च ब्रूयात ” अर्थात जो सुनने वाले को अच्छा लगे वही सत्य बोलिए.
सही रूप- जो सुनने वाले को अच्छा लगे वही बोलिए, उसका सत्य होना ज़रूरी नहीं है.

4 -कथन – “सत्यम शिवम् सुन्दरम ” अर्थात सत्य ही सुन्दर तथा कल्याणकारी होता है.
सही रूप- अपना कल्याण करिए और उसे एक सुन्दर सा सत्य बना कर प्रस्तुत करिए.

5 -कथन – “किसी की जान बचाने के लिए सत्य के स्थान पर झूठ बोला जा सकता है.”
सही रूप- अपनी जान छुड़ाने के लिए सत्य के स्थान पर झूठ बोला जा सकता है.

Thursday, August 9, 2012

Funny Hindi Meaning... :)



कई बार आपको कई शब्दों के ऐसे अर्थ पढ़ने या सुनने को मिलते हैं, जिन्हें पढ़ या सुनकर आपके चेहरे पर मुस्कुराहट फैल जाती है। आज ऐसे ही कुछ अंग्रेजी के शब्दों के मजेदार अर्थ आपके सामने है इन्हें पढ़कर जरूर आपके पेट में हंसते-हंसते बल पड़ जाएँगे।
cricket - गोल गुट्टम लक्कड़ फ़ट्टम दे दनादन प्रतियोगिता
Table Tennis - अष्टकोणी काष्ठ फलक पे ले टकाटक दे टकाटक
Lawn Tennis - हरित घास पर ले तड़ातड़ दे तड़ातड़
Light Bulb - विद्युत प्रकाशित कांच गोलक
Tie - कंठ लंगोट
Match Box - अग्नि उत्पादन पेटी
Traffic Signal - आवन जावन सूचक पट्टिका
Tea - दुग्ध जल मिश्रित शर्करा युक्त पर्वतीय बूटी
Train - सहस्त्र चक्र लौह पथ गामिनी/ अग्नि रथ
Railway Station - अग्नि रथ विराम स्थल
Rail Signal - लौह पथ आवत जावत लाल रक्त पट्टिका
Button(In Clothes) - अस्त व्यस्त वस्त्र नियंत्रक
Mosquito - गुंजनहारी मानव रक्त पिपासु जीव
Cigarette - धूम्र शलाका
All Route Pass - यत्र तत्र सर्वत्र गमन आज्ञा पत्र.



--Komal--